समय- समय की बात है
समय ही तो आज है।
फिर क्यों कल की चिंता में
व्यर्थ करे अनमोल पल
आज की कीमत आज है।
घडी की सुई को अपने
लक्ष्य की सीमा मान लो।
समय से हर काम करो
समय पर आराम करो।
क्योंकि समय -समय की बात है
समय ही तो आज है।
एक बार जो बीत गया
तो फिर लौट न आएगा।
अंत में फिर तू मानव बस पछताता ही रह जाएगा
यह आज की ही बाते
कल बस यादें बनकर रह जाएँगी।
तो क्यों न अपने भविष्य को उज्जवल बनाए
जब आज बेहतरीन होगा
तभी तो कल रंगीन होगा।
क्योकि समय -समय की बात है
समय ही तो आज है।
~ स्नेहा गुप्ता

