मेहनत से न कतरा तू
रास्ता अपने आप बन जाएगा ।
मंजिल लगे चाहे असंभव
आसमान तेरे पास चलकर आएगा ।।
अपनी सोच के इस भय को तू और न बढ़ने दे
हृदय के इस संकोच को तू अपने ऊपर न चढ़ने दे।
रख हौसला, हिम्मत जुटा
ये जिंदगी तेरी है इक दुआ ।।
मेहनत से न कतरा तू
रास्ता अपने आप बन जाएगा ।
मंजिल लगे चाहे असंभव
आसमान तेरे पास चलकर आएगा ।।
~स्नेहा गुप्ता

Well written 🙌
ReplyDelete